दर्दनाक हादसा: बारिश की वजह से गिरा कच्चा मकान, एक की मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Oct, 2021 12:04 PM

traumatic accident a kutcha house collapsed due to rain one dead

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब तेज बारिश की वजह से कच्चा मकान गिर गया। जिससे उसकी चपेट में एक ही परिवार के लोग दब गए। स्थानीय लोगों ने राहत बचाव शुरू किया।  घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची...

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब तेज बारिश की वजह से कच्चा मकान गिर गया। जिससे उसकी चपेट में एक ही परिवार के लोग दब गए। स्थानीय लोगों ने राहत बचाव शुरू किया।  घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को निकाला। आनन फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। शेष का इलाज चल रहा है।
PunjabKesari
बता दें कि  मामला प्रयागराज जिले के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कटरा का है। जहां पर एक परिवार कच्चे मकान में रह रहे थे। अचानक हो रही बारिश में से कच्चा मकान गिर गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की परिवार का किसी तरह से कमा कर खर्च चला रहा था। परंतु उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं बड़ा सवाल है कि इस परिवार तक सरकार की योजना अभी तक क्यों नहीं पहुंची। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों को घर दे कर उनके सपने को पूरा करने का वादा कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!