Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Jun, 2019 01:42 PM
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार को पुलिस महानिदेशक/ महा...
लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार को पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें के पद पर भेजा गया है जबकि उनके स्थान पर अपर पुलिस महानिदेशक (वाराणसी जोन) पीवी रामाशास्त्री की तैनाती की गयी है।
उन्होंने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक सर्तकता ब्रज भूषण अब अपर पुलिस महानिदेशक (वाराणसी जोन) का दायित्व संभालेंगे जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोडर् के अपर पुलिस महानिदेशक दीपेश जुनेजा को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) की जिम्मेदारी दी गयी है।
प्रवक्ता ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) विजय कुमार को दीपक जुनेजा के स्थान पर यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोडर् भेजा गया है। अब तक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें के अपर महानिदेशक/ महानिरीक्षक का दायित्व संभाल रहे चंद्र प्रकाश को अपर पुलिस महानिदेशक नियम एवं ग्रंथ के पद पर भेजा गया है।