Tourism trend: देश का सबसे पसंदीदा पर्यटन राज्य बना UP, अर्ध कुंभ ने पहुंचाया टॉप पर

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 22 Oct, 2020 11:39 AM

tourism trend up becomes ardh kumbh india s most favorite tourist state

संस्कृति और देश की सुंदरता को एक साथ समेटे उत्तर प्रदेश देश का सबसे पसंदीदा राज्य बन गया है। 2011 के बाद फिर से 2019 में यूपी में कुल 54 करोड़ पर्यटक

प्रयागराजः संस्कृति और देश की सुंदरता को एक साथ समेटे उत्तर प्रदेश देश का सबसे पसंदीदा राज्य बन गया है। 2011 के बाद फिर से 2019 में यूपी में कुल 54 करोड़  पर्यटक आए। इनमें से  47 लाख 45 हजार 181 विदेशी थे। वहीं प्रयागराज कुंभ 2019 में 20 करोड़ से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक आए थे।

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम के अनुसार 2019 में देशी पर्यटकों की दृष्टि से यूपी प्रथम स्थान पर, वहीं विदेशी पर्यटकों के लिहाज से तीसरे स्थान पर रहा है। लिहाजा भारतीय पर्यटक सांख्यिकी के अनुसार 2019 में उत्तर प्रदेश पर्यटकों की संख्या के हिसाब से देश में पहले नंबर पर रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामायण सर्किट, बौद्ध सर्किट, महाभारत सर्किट, जैन सर्किट और ब्रज सर्किट का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं से विभिन्न पर्यटन स्थलों का विकास कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के तमाम शहरों का सुंदरीकरण व पर्यटकों की लिहाज से सुविधा देने का काम कर रही है। इनमें अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, आगरा, प्रयागराज व अन्य जिले शामिल हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!