आज अखिलेश के गढ़ में लगभग 18 लाख 36 हजार मतदाता डालेंगे वोट, पढ़ें दिनभर की Top 10 News

Edited By Imran,Updated: 23 Jun, 2022 07:00 AM

today elections will be held in up top 10 news

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पर सीट पर 23 जून को उप चुनाव होने हैं। सपा का गढ़ माने जाने वाली आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव ने अपने चचेरे भाई धर्मेन्द्र यादव को मैदान में उतारा है।

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पर सीट पर 23 जून को उप चुनाव होने हैं। सपा का गढ़ माने जाने वाली आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव ने अपने चचेरे भाई धर्मेन्द्र यादव को मैदान में उतारा है। वही, भाजपा ने फिर से दिनेश लाल यादव निहुआ को मैदान में उतारा है। इस सीट पर बसपा भी अपना दांव खेलने के लिए गूड्डू जमाली को टिकट दिया है।

2. आजम खान की प्रतिष्ठा लगी दांव पर, आंकड़ों से जानिए भाजपा और सपा में कौन ज्यादा मजबूत
उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा सीट पर 23 जून को उप चुनाव होने हैं। रामपुर सीट पर भाजपा से घनश्याम सिंह लोधी किस्मत आजमा रहे हैं तो सपा से आसिम राजा चुनावी मैदान में उतरे हैं। भाजपा से चुनाव लड़ रहे लोधी कभी आजम खान के करीबी थे तो आसिम राजा साये की तरह उनके साथ रहते हैं। 

3. प्रयागराज हिंसा: जावेद पंप की पत्नी पहुंची हाईकोर्ट, नए मकान के लिए मांगा मुआवज़ा, कहा- रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर है
बीते दिनों नूपुर शर्मा के विवादित बयान के हुई हिंसा मामले में मास्टरमाइंड आरोपी जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप का मकान ध्वस्त करने का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। जावेद पंप की पत्नी परवीन फातिमा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मुआवज़े की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उसका मकान अवैध तरीके से तोड़ा गया है।

4. यूपी में का बा... गाने को लेकर सुर्खियों आई लोक गायिका नेहा सिंह राठौर यूपी की बनी बहू, हिमांशु सिंह से रचाई शादी
यूपी में का बा... गाने को लेकर सुर्खियों में आई लोक गायिका नेहा सिंह राठौर उत्तर प्रदेश की बहू बन गई हैं। नेहा ने 21 जून को अंबेडकरनगर निवासी हिमांशु सिंह से राजधानी लखनऊ में शादी रचा ली है। बता दें कि  यूपी विधान सभा चुनाव 2022 में कानून व्यवस्था को लेकर अपने भोजपुरी गाने के साथ योगी सरकार खूब व्यंग कसा था। वहीं विपक्ष के नेताओं ने नेहा के गाने को खूब शेयर किया था।

5. मायावती ने मतदाताओं से की अपील, लोकसभा उपचुनाव में बढ़-चढ़कर करें मतदान
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले उपचुनाव में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। 

6. शादी की खुशियां गम में बदली: हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली, सेना के जवान की मौत
जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर में मंगलवार की रात एक विवाह समारोह में खुशी में चलाई गई गोली लगने से सेना के एक जवान की मृत्यु हो गई।

7. मोहब्बत ने तोड़ी सरहद की दीवार! जरदोजी कारीगर का इंटरनेट प्यार चढ़ा परवान, पाक जाकर युवती से किया निकाह
 भारत और पाकिस्तान सीमा पर हर रोज गोलीबारी की आवाज सुनाई देती है। मगर अमन पसंद लोग ऐसी गोलीबारी से बिल्कुल दूर रहते है। वो अक्सर अपने पड़ोसी देशों की हलचल, कैसे वहां के लोग जीवन यापन करते है इंटरनेट के माध्यम से सर्च किया करते है। 

8. CM योगी ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

9. मरीजों को जेब करनी होगी ढीली, पंजीकरण शुल्क दोगुना करने की तैयारी में KGMU प्रशासन
किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने वाले मरीजों को अब 10 % अधिक खर्च करना पड़ेगा। दरअसल,  केजीएमयू प्रशासन ने जल्द ही पंजीकरण शुल्क दोगुना करने की तैयारी कर रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया है। इसके लिए जल्द ही एडवाइजरी जारी किए जाएंगे।

10. सरयू में स्नान करने के दौरान अश्लील हरकत करना दंपति को पड़ा भारी, डुबकी लगा रहे श्रद्धालुओं ने जमकर पीटा
भगवान राम की नगरी अयोध्या से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर  सरयू नदी में स्नान करने के दौरान एक दंपति अश्लीलता करने लगा। पास में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए युवक की जमकर पिटाई कर दी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!