बसों और CM ऑफिस के बाद भगवा रंग में रंगा उत्तर प्रदेश का यह टोल प्लाजा

Edited By Deepika Rajput,Updated: 17 Jun, 2018 09:29 AM

toll plaza painted in saffron colour in muzaffarnagar

बसों और सीएम ऑफिस के बाद उत्तर प्रदेश के एक टोल प्लाजा पर भगवा रंग का असर नजर आया। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राजमार्ग पर स्थित एक टोल प्लाजा को भगवा रंग में रंगा गया। हालांकि, अभी यह टोल प्‍लाजा ट्रायल के लिए खोला गया है। इसे अभी प्रदेश सरकार की ओर से...

मुजफ्फरनगरः बसों और सीएम ऑफिस के बाद उत्तर प्रदेश के एक टोल प्लाजा पर भगवा रंग का असर नजर आया। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राजमार्ग पर स्थित एक टोल प्लाजा को भगवा रंग में रंगा गया। हालांकि, अभी यह टोल प्‍लाजा ट्रायल के लिए खोला गया है। इसे अभी प्रदेश सरकार की ओर से थ्री नोटिफिकेशन का इंतजार है। 

इस मामले में टोल प्‍लाजा के सीनियर मैनेजर इतेंद्र सिंह का कहना है कि अभी सरकार की ओर से थ्री नोटिफिकेशन का इंतजार है। अनुमति मिलने पर तुरंत इसे शुरू कर दिया जाएगा। वहीं भगवा रंग के मामले पर उनका कहना है कि यह आर्किटेक्‍ट का डिजाइन है। इसमें कुछ अलग से नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले लखनऊ स्थित सीएम योगी के ऑफिस को भी भगवा रंग में रंगा गया था। वहीं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों को भी भगवा रंग में रंगा गया था। इसी महीने सीएम योगी के हरदोई दौरे के पहले वहां के कार्यक्रम स्‍थल के टॉयलेट के टाइल्‍स को भी भगवा रंग में रंगा गया था, लेकिन बाद में मामला बढ़ने के बाद इन टाइल्‍स को हटा दिया गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!