देश की जनता को बचाने वाला PM मोदी इकलौता शख्स: योगी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Feb, 2019 08:36 AM

to the people of the country saving modi alone  yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता को बचाने वाला इकलौता शख्स बताया। योगी ने ये बातें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पर ‘भारत के मन की बात’ अभियान की शुरू किए जाने के मौके पर कही।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता को बचाने वाला इकलौता शख्स बताया। योगी ने ये बातें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पर ‘भारत के मन की बात’ अभियान की शुरू किए जाने के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी आम लोगों से सरकार के कामकाज और भविष्य की नीतियों पर राय ले रही है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी नेता देश में आंतरिक तौर पर गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और मोदी इन ताकतों के खिलाफ अकेले लेकिन मजबूती से खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 साल पहले देश में सिर्फ भ्रष्टाचार की गूंज सुनाई देती थी लेकिन अब सिस्टम में काफी सफाई हुई है और ईमानदारी से विकास योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर वीडियो स्क्रीन युक्त वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इन वाहनों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता राज्य के कोने-कोने में जाएंगे और जनता की राय लेंगे।

उन्होंने कहा कि ‘भारत के मन की बात’ अभियान के जरिया देश और प्रदेश के हर नागरिक की सलाह लेकर अगले 5 साल तक देश को चलाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पार्टी उपाध्यक्ष दुश्यंत कुमार गौतम भी मौजूद थे। योगी ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं से देश के विकास को गति मिली है। नड्डा ने इस अवसर पर दावा किया कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना की दुनियाभर ने सराहना की है। उन्होंने मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर और बिजली कनेक्शन देने की योजनाओं का भी हवाला दिया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!