Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Dec, 2017 07:13 PM
तेज-तर्रार आई.पी.एस. और आगरा के एस.एस.पी. अमित पाठक बुधवार को अकेले ही महा नगर की व्यवस्था का हाल जानने के लिए निकल पड़े। पंजाब नंबर की लाल कलर की बुलेट..
आगरा: तेज-तर्रार आई.पी.एस. और आगरा के एस.एस.पी. अमित पाठक बुधवार को अकेले ही महा नगर की व्यवस्था का हाल जानने के लिए निकल पड़े। पंजाब नंबर की लाल कलर की बुलेट पर हैल्मेट लगाए एस.एस.पी. आगरा सादा कपड़े और जैकेट पहने थे। अमित पाठक सबसे पहले लाल किला पहुंचे।
एस.एस.पी. आगरा अमित पाठक की पंजाब नंबर की लाल कलर की बुलेट ताजमहल की ओर मुड़ गई। हालांकि यहां एस.एस.पी. आगरा को कुछ खामियां जरूर मिली हैं। खामियों को दूर करने और कार्रवाई करने के लिए एस.एस.पी. आगरा ने ताजगंज और रकाबगंज पुलिस को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।