Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 May, 2018 06:24 PM
उत्तर प्रदेश में युवतियों से छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन बेखौफ मनचले पुलिस को चुनौती देते हुए छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बुलंदशहर जिले का है...
बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश में युवतियों से छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन बेखौफ मनचले पुलिस को चुनौती देते हुए छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बुलंदशहर जिले का है। जहां 2 दबंग मनचलों की छेड़छाड़ से एक नाबालिग इस कदर परेशान हो गई कि उसने खुद को आग लगाकर अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ली।
जानकारी के मुताबिक मामला गुलावठी थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली नाबालिग छात्रा से मनचले रोज छेड़छाड़ करते थे। मृतका के भाई का कहना है कि जब वह सुबह छत से सो कर उठा तो घर के बाहर वाले कमरे से धुंआ निकलता देखा। तभी एक मनचला कमरे से भागता हुआ दिखाई दिया। कमरे में बहन के चीखने की आवाजें आने लगी। तभी मृतका के भाई ने कमरे में जाकर देखा तो नाबालिग जल रही थी।
तभी आनन-फानन में लड़की को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।