Edited By Ruby,Updated: 08 Sep, 2018 06:18 PM
उत्तर प्रदेश में फैजाबाद के रुदौली क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि लखनऊ- फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के भेलसर पुलिस चौकी के निकट एक स्कार्पियो कार...
फैजाबादः उत्तर प्रदेश में फैजाबाद के रुदौली क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि लखनऊ- फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के भेलसर पुलिस चौकी के निकट एक स्कार्पियो कार संत कबीरनगर के बाघ नगर से हाजियों को लेने के लिए लखनऊ हवाई अड्डे जा रही थी कि अचानक कार का टायर फट गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस हादसे में महफूज अहमद और वाह मोहम्मद इब्राहिम की मृत्यु हो गयी। वहीं गंभीर रूप से घायल जमीर हुसैन और नजीम उर्फ जावेद गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।