Edited By Ruby,Updated: 08 Apr, 2018 03:40 PM
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आदमखोर तेंदुए ने किशोरी पर हमला बोल दिया। वहीं इस घटना की सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद भी किशोरी का कहीं पता नहीं चल पाया। ...
बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आदमखोर तेंदुए ने किशोरी पर हमला बोल दिया। वहीं इस घटना की सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद भी किशोरी का कहीं पता नहीं चल पाया।
पुलिस के अनुसार जमुनिहा गांव निवासी चमेली और उसकी सहेली गुड्डी कल देर शाम नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थीं। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर जब दोनों सहेलिया वीरेंद्र सिंह के सेमल के पेड़ के पास पहुंची थी कि चमेली पर झाडिय़ों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। बाघ उसे खीचकर जंगल की तरफ ले गया।
इस बीच गुड्डी चीखते हुए गांव की तरफ भाग गई। सूचना पाकर ग्रामीण हांका लगाते हुए जंगल की ओर भागे। पुलिस और वन विभाग के कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। कांबिंग की जा रही है, लेकिन किशोरी का पता नहीं लग सका है। थानाध्यक्ष सुजौली तथा वन क्षेत्राधिकारी आर के पी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों के सहयोग से कांबिंग शुरू की गई। देर रात तक चमेली का पता नहीं चल सका था। घटनास्थल पर चमेली का दुपट्टा, पानी का डिब्बा, चप्पल मिला है। इस मामले में कांबिंग और जांच पूरी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।