Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 31 Jan, 2019 11:56 AM
उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज क्षेत्र में बुधवार देर रात टेंपो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि सुल्तान...
सुलतानपुरः उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज क्षेत्र में बुधवार देर रात टेंपो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि सुल्तानपुर फैजाबाद मुख्य मार्ग पर बसौड़ी गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब एक टेंपो को बिना लाइट के किसी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
सूत्रों के अनुसार सुल्तानपुर से फैजाबाद की ओर जा रहे एक थ्री विल्ट टैप्पो को सामने से बिना लाइट के आ रहे किसी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में शम्भूनाथ मिश्र (55) निवासी भैरोपुर टिकरा, बीकापुर फैजाबाद, देव कुमार (35) निवासी खट्टी, महासमुह जिला अज्ञात के अलावा 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मनोज मिश्रा, अमित दुबे और चालक मोहम्मद जावेद को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
वहीं मौके की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी दलबीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि टेंपो अयोध्या की तरफ जा रहा था, जिसमें बाहरी राज्यों के दर्शनार्थी शामिल थे।