Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Aug, 2018 10:30 AM
इलाहाबाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज राम विलास वेदांती को जान से मारने की धमकी मिली है। वेदांती ने इस मामले को लेकर लखनऊ के डीएम को पूरी जानकारी दे दी है। उन्हें ये धमकी फोन पर मिली है।
लखनऊ: इलाहाबाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज राम विलास वेदांती को जान से मारने की धमकी मिली है। वेदांती ने इस मामले को लेकर लखनऊ के डीएम को पूरी जानकारी दे दी है। उन्हें ये धमकी फोन पर मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
वेदांती का कहना है कि मुस्लिम आरक्षण के बयान के बाद मुझे रविवार देर शाम फोन पर अज्ञात शख्स ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। उल्लेखनीय है कि वेदांती अयोध्या आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं और भाजपा के पूर्व सांसद भी हैं। कुछ दिनों पहले वेदांती ने दावा करते हुए कहा था कि 2019 के पहले कभी भी राम मंदिर का निर्माण शुरू हो सकता है।