जिन पर दागों की भरमार, वे ढूंढ़ रहे PM मोदी पर दाग: राजनाथ

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Apr, 2019 08:54 AM

those who are full of scars they find blot on modi rajnath

कांग्रेस पर अपरोक्ष रूप से हमला बोलते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिन पर दागों की भरमार है, वे बेदाग मोदी में दाग ढूंढ रहे हैं। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में कस्बा ककोड़....

बुलंदशहर/लखनऊ: कांग्रेस पर अपरोक्ष रूप से हमला बोलते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिन पर दागों की भरमार है, वे बेदाग मोदी में दाग ढूंढ रहे हैं। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में कस्बा ककोड़ (बुलन्दशहर) में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस में दागदार, भ्रष्टाचारी भरे पड़े हैं और कथित गांधी परिवार बेल पर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि यदि सत्ता में आएंगे तो राष्ट्रद्रोह के खिलाफ जो कानून है, उसको समाप्त कर दिया जाएगा। मैं कहना चाहता हूं कि जहां तक भाजपा का सवाल है, जो भारत को तोडड़ने की कोशिश करेगा उसका स्थान बाहर नहीं बल्कि सरकार की जेल में होगा। कानून से राजद्रोह की धारा हटाने और फौज के विशेष अधिकार खत्म करने जैसी घोषणाओं से सेना का मनोबल गिरेगा और आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेहरूजी के कामाने से गरीबी हटाने की बात करती रही है। उनके बाद इंदिराजी और राजीवजी भी गरीबी हटाने की बात करते रहे। अब राहुल भी गरीबी हटाने की बात कर रहे हैं। मैंं आपसे कहता हूं, आप भारत को कांग्रेस मुक्त भारत बना दो, गरीबी अपने आप समाप्त हो जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!