मुसलमानों के लिए कई इस्लामिक देश हैं, हिंदुओं के लिए सिर्फ हिंदुस्तान: विनय कटियार

Edited By Ajay kumar,Updated: 16 Jan, 2020 11:54 AM

भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता के नाम से मशहूर विनय कटियार ने बड़ा बयान दिया है। UP के बाराबंकी जिला पहुंचे कटियार...

बाराबंकीः भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता के नाम से मशहूर विनय कटियार ने बड़ा बयान दिया है। UP के बाराबंकी जिला पहुंचे कटियार ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की वजह से हो-हल्ला क्यों मचा हुआ है। CAA के तहत किसी भी मुसलमान को देश छोड़ने की नोटिस नहीं दी गई है। इसका कारण है कि यह नागरिकता देने वाला कानून है, नागरिकता छीनने वाला नहीं।

मुसलमानों के लिए कई इस्लामिक देश हैं, हिंदुओं के लिए सिर्फ हिंदुस्तान
कटियार ने आगे कहा कि मुसलमानों के लिए कई इस्लामिक देश हैं। लेकिन हिंदुओं के लिए सिर्फ हिंदुस्तान ही है। जिन लोगों को धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किया जा रहा है आखिरकार वह कहां जाएंगे। उनके लिए कोई और देश नहीं है। मुसलमानों को अगर धार्मिक आधार पर पाकिस्तान, बांग्लादेश, या अफगानिस्तान में सताया जाता है तो वहां उनका अपना कानून है। उनकी रक्षा की जाएगी, उन्हें नागरिकता दी जाएगी। इसमें कहां आपत्ति है।

CAA  पर भ्रम फैलाने वाले SP, BSP, कांग्रेस व TMC है
रामसजीवन वर्मा के घर आयोजित एक समारोह में भाग लेने पहुंचे विनय कटियार ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि CAA  पर जो लोग बवाल मचा रहे हैं, भ्रम फैला रहे हैं वह कोई और नहीं SP, BSP, कांग्रेस व TMC है। क्योंकि इनकी जमीन उखड़ चुकी है। यह अपनी जमीन बचाने के लिए ही भ्रम फैला रहे हैं।

राम मंदिर निर्माण में नहीं है अब देरी
राम मंदिर के निर्माण में हो रही देरी पर कटियार ने कहा कि निर्माण में समय लगता है और विध्वंस में कुछ घंटे और मिनट लगते हैं। निर्माण होना है, जल्द ही भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। अब इसमें देरी नहीं है।

घाघरा का नाम बदलने का कारण उसकी धार्मिक पहचान बनाये रखना है
घाघरा नदी का नाम सरयू किये जाने पर विनय कटियार ने कहा कि इसका कारण इसकी धार्मिक पहचान बनाये रखना है। जिस तरह गंगा जी को औऱ यमुना जी को पवित्र माना जाता है उसी तरह सरयू जी को भी पवित्र माना जाता है। उससे अयोध्या की पहचान है। उसमें स्नान करने से क्या-क्या लाभ है यह उसमें स्नान करने से ही पता चलता है। सरकार ने इसका नाम बदल कर बहुत ही अच्छा काम किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!