Edited By Umakant yadav,Updated: 14 Sep, 2020 01:40 PM
समाजवादी पार्टी में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के केस में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, मंत्री पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने अपने बयान से पलटी मार ली है। महिला का कहना है कि गायत्री प्रजापति...
लखनऊ: समाजवादी पार्टी में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के केस में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, मंत्री पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने अपने बयान से पलटी मार ली है। महिला का कहना है कि गायत्री प्रजापति के साथ उसका रिश्ता पिता और बेटी का है। इसके लिए महिला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नार्को टेस्ट करवाने की अपील की है।
बता दें कि गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाकर उन्हें जेल पहुंचाने वाली महिला ने गायत्री प्रसाद प्रजापति को अब अपने पिता के समान बताया है। महिला ने एक वीडियो वायरल कर अधिवक्ता राम सिंह को मुख्य आरोपी बताया है। महिला का कहना है कि राम सिंह ही प्रजापति के खिलाफ एफआईआर लिखवा रहा है। महिला ने साथ ही गो सेवा आयोग के सदस्य भोले सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।
गौतरलब है कि महिला द्वारा रेप का आरोप लगाने के बाद ही पुलिस ने गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया था। तब से ही वो जेल में बंद थे। हाल ही में उन्हें जेल से रिहा किया गया था लेकिन एक हफ्ते बाद ही पुलिस ने उन्हें दूसरे मामले में गिरफ्तार करके 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।