विवादों में घिरी गैंगेस्टर विकास दुबे पर बनी वेब सीरीज, ट्रेलर हुआ जारी...

Edited By Umakant yadav,Updated: 25 Aug, 2020 12:40 PM

the web series on gangster vikas dubey surrounded by controversies

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिकरू कांड के मुख्य आरोपी अपराधी विकास दुबे के ऊपर बन रही वेब सीरीज ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’ को लेकर जारी हुआ ट्रेलर अब विवादों के घेरे में आ गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं...

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिकरू कांड के मुख्य आरोपी अपराधी विकास दुबे के ऊपर बन रही वेब सीरीज ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’ को लेकर जारी हुआ ट्रेलर अब विवादों के घेरे में आ गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपराधी विकास दुबे के ऊपर बन रही वेब सीरीज का विरोध करते हुए फिल्म निर्माता निर्देशक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि फिल्म निर्माता निर्देशक ने जानबूझकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष की छवि खराब करने के लिए उनका नाम उछाला है।
PunjabKesari
प्रकाश दुबे कानपुर वाला को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर फिल्म के खिलाफ खड़े हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की जानबूझकर छवि खराब करने का आरोप लगाने के साथ सैकड़ों की तादात में पार्टी के कार्यकर्ता अभिमन्यु गुप्ता के साथ छावनी सीओ कार्यालय पहुंचे और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निर्माताओं के ऊपर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ चल रहे समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि बिकरू कांड और विकास दुबे एनकाउंटर पर गोल्डन बर्ड पिक्चर्स ने ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला' नाम से फिल्म (वेब सीरीज) बनाई है। जिसका कुछ दिन पहले ही ट्रेलर जारी किया है। इसके निर्माता व निर्देशक आकाश सिंह गहरवार हैं। फिल्म के ट्रेलर के दौरान एक हैरान करने वाला झूठ देखने को मिला है, जिसमें पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसी वेशभूषा पहने एक अभिनेता से फिल्म में कहलाया जा रहा है कि ‘प्रकाश दुबे इन्नोसेंट है जबकि अध्यक्ष ने ऐसा कभी भी नहीं कहा है। यह जानबूझकर अखिलेश यादव की छवि खराब करने के लिए और जनता को गुमराह करने के लिए किया गया है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!