Edited By Ruby,Updated: 01 Aug, 2018 06:56 PM
इटावा में एक चोर को हॉकी प्लेयर लड़की का फोन चोरी करना महंगा पड़ गया। जिसका भुगतान उसे खूब मार खाकर करना पड़ा। वहीं लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस का कहना...
इटावाः इटावा में एक चोर को हॉकी प्लेयर लड़की का फोन चोरी करना महंगा पड़ गया। जिसका भुगतान उसे खूब मार खाकर करना पड़ा। वहीं लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।
जानकारी के मुताबिक मामला के.के डिग्री कॉलेज के सामने के रास्ते का है। यहां एक हॉकी खिलाड़ी स्टेडियम से प्रेक्टिस करके अपने फोन से बात करते हुए इस रास्ते से गुजर रही थी। तभी बाइक सवार दो चोर लड़की के हाथ से फोन छीन कर भागने लगे, लेकिन तभी खिलाड़ी ने भागकर एक चोर को पकड़ लिया।
जिसके बाद लड़की ने उसे हॉकी से ही खूब पीटा। वहीं घटना देख आस-पास भी कई लोग इक्टठा हो गए। उन्होंने भी चोर पर अपने हाथ साफ किए। काफी देर तक यह हंगामा होने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।