Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Mar, 2019 01:35 PM
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लाभार्थी के खाते में पंहुची 2000 रुपए की राशि महज 6 घंटे के अंदर वापस हो गई। मामला जिले की तहसील सिकंदराराऊ के गांव नगला सकत का है।
हाथरस(सूरज मौर्य): उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लाभार्थी के खाते में पंहुची 2000 रुपए की राशि महज 6 घंटे के अंदर वापस हो गई। मामला जिले की तहसील सिकंदराराऊ के गांव नगला सकत का है।
जानकारी मुताबिक जिले में इस योजना के अब तक के 47349 लाभार्थी किसानों में नगला सकत के हरवीर सिंह का नाम भी था। उसके खाते में भी इस योजना की 2000 रुपए की राशि आई थी, लेकिन यह राशि उसके खाते से अकारण वापस हो गई।
राशि वापसी के संबंध में हरवीर सिंह कुछ नहीं बता पा रहा है। किसान इसे अपना अपमान बता रहा है। उसने इसकी शिकायत कृषि विभाग में की है। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि शिकायत के सम्बन्ध में शासन को पत्र लिखा गया है। वहां से जवाब आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।