हैवानियतः अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, पत्नी की काटी नाक

Edited By Ruby,Updated: 13 Aug, 2018 01:44 PM

यूपी के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के शक के चलते एक वहशी पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हातल गंभीर बनी हुई है.....

शाहजहांपुरः यूपी के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के शक के चलते एक वहशी पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

मामला थाना कांट क्षेत्र के पलहोरा गांव का है। यहां के रहने वाला अर्जुन अपनी पत्नी पर किसी दूसरे मर्द के साथ अवैध संबंध होने का शक करता था। आज पति ने अपनी पत्नी को किसी के मोटरसाइकिल पर बैठे हुए देखा। इसी बात से नाराज अर्जुन ने अपनी पत्नी की मुंह से नाक काट दी और मौके से फरार हो गया।

महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अर्जुन इस महिला को बिहार से शादी करके लाया था। जिसके बाद वह अपनी पत्नी पूजा पर दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने का शक करता था।

PunjabKesari

इस पूरे मामले में पत्नी अपने पति पर नाक काटने का आरोप लगा रही है तो वहीं आरोपी पति उसके प्रेमी पर नाक काटने का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल जिला अस्पताल में महिला का इलाज किया जा रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!