Edited By Umakant yadav,Updated: 13 Feb, 2021 05:03 PM
उत्तर प्रदेश में आए दिन मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला सहारनपुर से सामने आया है। जहां शौच के लिए घर से बाहर गई एक युवती को 3 दरिंदें बंधक बना लिए और निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना...
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के नांगल क्षेत्र में शौच के लिये घर से निकली एक युवती के साथ 3 लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नांगल क्षेत्र के एक गांव में बीती रात को युवती शौच के लिए बाहर निकली तो तीन युवकों लोकेंद्र, अनिल और सुमिंद्र ने उसे बंधक बना लिया और निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
शनिवार को पीड़िता की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों युवक फरार हैं। पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। एक अन्य घटना में तीतरो क्षेत्र के गांव में बीती रात रिजवान नामक युवक ने अपनी भाभी के साथ बलात्कार किया। दुष्कर्म पीड़िता का पति तीन साल से दूसरे राज्य में किसी आपराधिक मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने रिजवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।