पूर्व MLA भीम प्रसाद सोनकर के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब, पुत्र ने दी मुखाग्नि

Edited By Ramkesh,Updated: 24 Feb, 2021 07:10 PM

the funeral of former mla bhim prasad sonkar was overflowing with people

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज विधान सभा से सपा के पूर्व विधायक भीम प्रसाद सोनकर का अंतिम संस्कार कम्हरिया घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार के पूर्व गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। सपाईयों प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, घण्टो इंतजार के बाद...

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज विधान सभा से सपा के पूर्व विधायक भीम प्रसाद सोनकर का अंतिम संस्कार कम्हरिया घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार के पूर्व गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। सपाईयों प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, घण्टो इंतजार के बाद गॉड ऑफ ऑनर दिया गया तब जाकर चिता में आग लगाई। यह प्रशासन की घोर लापरवाही है। जिसकी सपाईयों ने कड़ी निन्दा की है। कार्यकर्ताओं ने कहा, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान सपा के पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद समेत बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे। वहीं विधायक के परिजनों को सवातंना देने के लिए सपा,बसपा, भाजपा के बड़े नेताओं की भारी भीड़ी मौजूद रही।
PunjabKesari
बता दें  पूर्व सपा विधायक भीमप्रसाद सोनकर का मंगलवार को आजमगढ़ जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले दिनों से घातक बीमारी से पीड़ित थे। भीम प्रसाद सोनकर (65) वर्ष 1996 व 2012 में समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गए थे। वे वर्ष 2001 में बसपा प्रमुख मायावती से मामूली मतों के अंतर से पराजित हुए थे। अत्यंत सरल स्वभाव के भीम प्रसाद सोनकर सभी वर्ग के लोगों में खासे लोकप्रिय थे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!