Edited By Ajay kumar,Updated: 27 Jul, 2019 03:59 PM
ताजनगरी आगरा में पहला मोम संग्रहालय बनाया गया है जो यहां आने वाले पर्यटकों को इस खूबसूरत शहर की यात्रा करने का एक और कारण मिला। संग्रहालय में दुनिया भर की प्रसिद्ध हस्तियों के मोम के पुतले लगे हैं।
आगरा: ताजनगरी आगरा में पहला मोम संग्रहालय बनाया गया है जो यहां आने वाले पर्यटकों को इस खूबसूरत शहर की यात्रा करने का एक और कारण मिला। संग्रहालय में दुनिया भर की प्रसिद्ध हस्तियों के मोम के पुतले लगे हैं। पर्यटक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान की मोम की प्रतिमा के साथ सेल्फी क्लिक कर सकते हैं।
संग्रहालय में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, माइकल जैक्सन और हैरी पॉटर की मोम की प्रतिमाएं बनी हैं। आइंस्टीन, मदर टेरेसा और क्वीन विक्टोरिया के मोम के पुतले भी यहां बनाए गए हैं। भारत में विभिन्न बड़े शहरों में मोम संग्रहालय हैं और अब, पर्यटक यहाँ भी इसका आनंद ले सकते हैं।