संक्रमित बेटे का पिता भी निकला कोरोना पॉजिटिव, केस छिपाने के आरोप में दर्ज है FIR

Edited By Ajay kumar,Updated: 01 Apr, 2020 11:23 AM

the father of the infected son also turned out to be corona positive

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में कोरोना वायरस पॉजिटिव एक नया मरीज मिला है। सार्थक हॉस्पिटल के मालिक डॉ राजीव गुप्ता में कोरोना वायरस...

आगराः कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में कोरोना वायरस पॉजिटिव एक नया मरीज मिला है। सार्थक हॉस्पिटल के मालिक डॉ राजीव गुप्ता में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। डॉ राजीव गुप्ता पर कोरोना का केस छुपाने के आरोप में FIR दर्ज है। उन्होंने लंदन से लौटे अपने बेटे का खुद इलाज किया था। उनके बेटे में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन पर मामला छिपाने का आरोप लगा था।

बता दें कि डॉ गुप्ता ने नियमों का पालन नहीं किया बल्कि वह खुद लंदन से लौटे अपने कोरोना पॉजिटिव बेटे का इलाज कर रहे थे। उसकी तबीयत बिगड़ती गई लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं दी। प्रशासन जब ट्रेवल हिस्ट्री को ट्रेस करते हुए हॉस्पिटल पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद बेटे की हुई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। अब डॉ राजीव गुप्ता को भी संक्रमण हो गया है। इस मामले में डॉक्टर पर FIR भी दर्ज है।

आगरा में मरीजों की संख्या हुई 12
डॉ राजीव गुप्ता में कोरोना वायरस की पुष्टि के साथ ही जिले में COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 12 तक पहुंच गई है। इसी के साथ सूबे में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सूबे में 7 नए मरीजों का पता चला है। इसमें बरेली के 5 और नोएडा व गाजियाबाद का एक-एक मरीज शामिल है। अभी तक सर्वाधिक 41 मरीज नोएडा में पाए गए हैं। वहीं राज्य में अलग-अलग जगहों पर 261 संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!