Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Jun, 2019 05:09 PM
आज के दौर में कुछ लोग पैसे के लिए इतने अंधे हो गए कि वह जघन्य अपराध करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला अलीगढ़ का है। जहां पैसे के लेन-देन की सजा ढाई वर्षीय मासूम बच्ची को मिली। आरोपियों ने मासूम बच्ची पहले गला दबाकर हत्या की...
अलीगढ़ः आज के दौर में कुछ लोग पैसे के लिए इतने अंधे हो गए कि वह जघन्य अपराध करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला अलीगढ़ का है। जहां पैसे के लेन-देन की सजा ढाई वर्षीय मासूम बच्ची को मिली। आरोपियों ने मासूम बच्ची पहले गला दबाकर हत्या की गई और फिर उसकी आंखें निकाली गईं।
दरअसल, यहां के रहने वाले दंपत्ति ने 10 हजार रुपये का कर्ज लिया हुआ था। वह ये कर्ज चुका नहीं पा रहे थे। जिसके बाद पैसे लेने वालों ने मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया। इंसानियत को शर्मसार करते हुए दरिंदों बच्ची का गला घोंट दिया। इसके बाद उन्होंने मासूम बच्ची की आंखे निकाल ली।
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। व्यक्तिगत दुश्मनी के मामले में ये जघन्य वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची का पोस्टमार्टम किया गया है।