Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Jun, 2019 03:43 PM
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विवाद के चलते पड़ोसी युवक ने दातों से बुजुर्ग महिला की उंगली काट डाली। जिसके बाद महिला हाथ में पकड़कर अस्पताल पहुंची। यहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला के खून से लथपथ हाथ का इलाज किया। जिसके बाद इसकी...
अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विवाद के चलते पड़ोसी युवक ने दातों से बुजुर्ग महिला की उंगली काट डाली। जिसके बाद महिला हाथ में पकड़कर अस्पताल पहुंची। यहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला के खून से लथपथ हाथ का इलाज किया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
घटना थाना गांधी पार्क इलाके के डोरी नगर की है। यहां की निवासी बुजुर्ग महिला मानकोर ने बताया कि उसके पड़ोसी युवक से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। आज एक बार फिर से उसने विवाद खड़ा कर दिया। इसी बीच आरोपी युवक ने महिला की उंगली को दांतों से दबा लिया और तेजी से काटता रहा। जिसके कारण बुजुर्ग महिला की उंगली हाथ से कटकर अलग हो गई।
जिसके बाद उस उंगली को बुजुर्ग महिला हाथ में रखकर उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला का उपचार किया। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जो कि पीड़ित की तहरीर के अनुसार आरोपी को तलाश कर रही है।