Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Aug, 2020 11:53 AM
उत्तर प्रदेश में बहराइच के फखरपुर इलाके के रसूलपुर दरेहटा गांव के एक किसान के धान के खेत में अजगर पहुंच गया और उसने सियार को जिंदा निगल लिया। वन कर्मियों ने मौके का मुआयना किया और घटना की पुष्टि की। वन विभाग के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि बहराइच वन...
बहराइचः उत्तर प्रदेश में बहराइच के फखरपुर इलाके के रसूलपुर दरेहटा गांव के एक किसान के धान के खेत में अजगर पहुंच गया और उसने सियार को जिंदा निगल लिया। वन कर्मियों ने मौके का मुआयना किया और घटना की पुष्टि की। वन विभाग के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज के रसूलपुर दरेहटा गांव में लोगों ने खेत में विशाल काय अजगर को सियार को जिंदा निगलते हुये देखा।
जद्दोजहद के बाद भी सियार बच नहीं सका। अजगर सियार को निगल गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन दरोगा ने कहा कि अजगर घटना के बाद कहीं चला गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाएगा।