Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Mar, 2019 03:02 PM
डॉक्टर को धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन कुछ लोगों ने डॉक्टरी पेशे को ही बदनाम कर दिया है। ताजा मामला ललितपुर का है। यहां एक महिला ने बहू के इलाज के बदले में कम पैसे दिए तो डॉक्टर ने अपने कुत्ते से बूढ़ी महिला को कटवा दिया। जिसके बाद...
ललितपुरः डॉक्टर को धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन कुछ लोगों ने डॉक्टरी पेशे को ही बदनाम कर दिया है। ताजा मामला ललितपुर का है। यहां एक महिला ने बहू के इलाज के बदले में कम पैसे दिए तो डॉक्टर ने अपने कुत्ते से बूढ़ी महिला को कटवा दिया। जिसके बाद बूढ़ी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
दरअसल, ललीतपुर कोतवाली के थानवार गांव निवासी शांतिबाई कुशवाहा (56) गुरुवार को बहू जयकुंवर (22) का इलाज कराने के लिए देवगढ़ रोड स्थित एक महिला डॉक्टर के आवास पर गई थी। इस दौरान डॉक्टर के कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे शांतिबाई बुरी तरह घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने बामुश्किल कुत्ते पर काबू पाया और महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
वहीं पीड़िता की बहू ने बताया कि वह इलाज कराने के लिए डॉक्टर के यहां गए। इलाज के आधे पैसे दिए थे और सास ने कहा कि वो बाकी के पैसे मंगवा रही है। लेकिन जैसे ही हम आवास से बाहर निकलने डॉक्टर ने कुत्ता छोड़कर हमला करवा दिया।