स्वतंत्र देव सिंह का आरोप- किसानों को गुमराह करने में लगा है विपक्ष

Edited By Umakant yadav,Updated: 01 Feb, 2021 11:27 AM

the charge of swatantra dev singh  opposition is trying to mislead farmers

स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि विपक्ष इस समय किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा है।जबकि केन्द्र ने किसानों की भलाई के लिए कई कदम उठाये है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिये किसानों को बहुत मदद मिली है।

आगरा: भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि विपक्ष इस समय किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा है। सिंह ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए यहां किरावली स्थित अमर गार्डन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष किसानों को गुमराह करने में लगा है जबकि केन्द्र ने किसानों की भलाई के लिए कई कदम उठाये है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिये किसानों को बहुत मदद मिली है। सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताने को कहा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!