यमुना की सहायक हिंडन नदी को पुर्नजीवित करने के लिए चलेगा अभियान, फिर से होगा 'हरनंदी' नाम

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 06 Feb, 2021 05:46 PM

the campaign to revive the hindon river a tributary of the yamuna

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से निकल कर सात जिलों से होकर गुजरने वाली यमुना की सहायक नदी हिंडन के प्रदूषित पानी को साफ करने के अभियान की शुरूआत एक

सहारनपुर:  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से निकल कर सात जिलों से होकर गुजरने वाली यमुना की सहायक नदी हिंडन के प्रदूषित पानी को साफ करने के अभियान की शुरूआत एक मार्च से होगी। हरित पुरूष के नाम से विख्यात विजय पाल बघेल ने शनिवार को बताया कि ब्रिटिश शासन में हरनंदी का नाम बदलकर हिंडन कर दिया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि फिर से हिंडन को हरनंदी नाम से जाना जाएगा। सहारनपुर के ऊपरी शिवालिक पर्वत माला स्थित पुरकाटांडा गांव हिंडन का उद्गम स्थल है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर से होते हुए हिंडन दिल्ली से कुछ दूरी पर यमुना में मिल जाती है। इसका पानी इतना प्रदूषित हो चुका है कि जलीय जीवों के जीवन के लिए भी उपयुक्त नहीं है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!