प्लास्टिक की बोरी में मिली सिर कटी महिला की लाश, मचा हड़कंप

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Jun, 2019 11:37 AM

the body of a woman in a plastic sack

उत्तर प्रदेश के बहराइच में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक प्लास्टिक की बोरी में सिर कटी महिला की लाश मिली। शव मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई है। शव...

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक प्लास्टिक की बोरी में सिर कटी महिला की लाश मिली। शव मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई है। शव का सिर ना होने से शव की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला भारत-नेपाल रुपईडीहा बार्डर थाना क्षेत्र के बाबागंज कस्बे का है। यहां लोगों एक संदिग्ध प्लास्टिक की बोरी मिली। जब इस बोरी को खोला गया तो सब लोग दंग रह गए। बोरी में सिर कटी महिला की लाश मिली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवकी के साथ पहले रेप किया गया है, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है।

बीते तीन दिनों में दो अज्ञात लोगों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्रीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये क्षेत्र की इस तरीके की पहली घटना है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। गुजारिश है कि पुलिस इस घटना का जल्द खुलासा करे।

पुलिस ने बताया कि घटना बेहत निंदनीय है। पुलिस ने आम जनता से शव की शिनाख्त करने में मदद करने की गुजारिश की है। इसमें टीम लगा दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।






 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!