जंगल में पड़ा मिला व्यक्ति का शव, हरियाणा पुलिस पर आरोप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 06:22 PM

the body of a man found lying in the forest  haryana police charges

हरियाणा पुलिस पर यूपी के निवासी एक वृद्ध व्यक्ति को घर से उठाकर जंगल में ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हु...

गंगोह: हरियाणा पुलिस पर यूपी के निवासी एक वृद्ध व्यक्ति को घर से उठाकर जंगल में ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल शुक्रवार सुबह यूपी के गांव दौलतपुर निवासी का शव अपने घर से कुछ दूर जंगल में पड़ा मिला। जिसका आरोप हरियाणा पुलिस पर लगा है। साथ ही परिजनों ने हरियाणा पुलिस पर वृद्ध की मारपीट कर हत्या करने का आरोप भी लगाया है।

बता दें कि गांव दौलतपुर निवासी लगभग 60 वर्षीय मोहम्मद गांव के बाहर यमुना पटरी के नजदीक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में पड़ा मिला। शव की जानकारी मिलते ही परिजन उसे घर उठा कर ले आए, देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। शव मिलने की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जानकारी ली।

पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर मोहम्मद की हत्या करने का आरोप हरियाणा पुलिस पर लगाया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों को समझा कर शांत किया। उधर, मृतक की पत्नी जरीना ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह घर में सोए हुए थे कि रात करीब 11 बजे 8-10 पुलिस कर्मी उनके घर में घुसे। उन्होंने अपने आपको यमुनानगर थाने से बताया।

उन्होंने मानपुर रहने वाले उनके दामाद जफरु को पकड़ रखा था। वहां से पुलिस मोहम्मद व उसके छोटे बेटे नाबालिग वसीम को साथ ले जाने लगी। जब मोहम्मद ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह मारा-पीटा तथा अपनी गाड़ी में दोनों को बैठा लिया।

आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। सुबह के समय मोहम्मद मरा पाया गया जबकि दामाद व बेटे का अभी पता नहीं है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच आरंभ कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!