सपा से गठबंधन टूटा: राजभर बोले- बहुजन समाज पार्टी हो सकती है हमारी पहली प्राथमिकता!

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Jul, 2022 07:13 PM

the alliance with sp broke rajbhar said  bahujan samaj party

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और सपा गठबंधन टूट गया है इसके बाद राजभर की पार्टी ने पत्र जारी कर कहा कि अब हमें कहा जाना है यह हमारी पार्टी तय करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्रथामिका बहुजन समाज पार्टी होगी। उन्होंने अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि...

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और सपा गठबंधन टूट गया है इसके बाद राजभर की पार्टी ने पत्र जारी कर कहा कि अब हमें कहा जाना है यह हमारी पार्टी तय करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्रथामिका बहुजन समाज पार्टी होगी। उन्होंने अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे उम्मीद थी कि अखिलेश यादव के साथ मिल कर दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक लड़ाई लडूंगा। लेकिन जब मैंने समाजवादी पार्टी के नजदीक जाकर देखा तो मुझे लगा कि अखिलेश उनका हक नहीं देना चाहते है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बनाया। विपक्ष ने अपना उम्मीदवार  यशवंत सिन्हा को बनाया जबकि हमने अपनी पार्टी के सिद्धांत के साथ  द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश को हमारे वोट की जरूरत नहीं रही है।  जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी की बैठक में हमे नहीं बुलाया।  उसके बाद ही उन्होंने अमित शाह से मुलाकात के बाद  द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने समर्थन का ऐलान किया था।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के एक दिन बाद ही सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ओम प्रकाश राजभर को  वाई श्रेणी की सुरक्षा मिल गई। उसके बाद से ही उनकी समाज वादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ तल्खियां बढ़ने लगी। जिसके बाद आज  समाजवादी पार्टी ने आज एक पत्र जारी किया। पत्र के माध्यम से बताया गया कि ओम प्रकाश राज, शिवपाल को जहां पर ज्यादा सम्मान मिल रहा है वहां वो जा सकते है।

वहीं पार्टी के गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा की सपा का मूल चरित्र ऐसा ही रहा है। जिसका भी हाथ पकड़ा उसका हाथ झटक भी दिया है। पहले कांग्रेस बसपा और अब शिवपाल और राजभर। जिसने अपने पिता को गच्चा दिया हो वह अपने सहयोगियों के साथ कैसे रह सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!