Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Nov, 2018 04:17 PM
नोएडा में एक बार फिर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ देखने को मिली है। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए...
नोएडाः नोएडा में एक बार फिर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ देखने को मिली है। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
मामला थाना सेक्टर 20 इलाके का है। यहां पर सेक्टर 15 के पास कुछ बदमाश कार में सवार होकर जा रहे थे। सूचना मिलने पर जब पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई। फायरिंग में सागर नाम का एक बदमाश घायल हो गया। वहीं इसके साथ ही उसके 3 साथी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
फायरिंग के दौरान 2 पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोली का शिकार हो गए। फिलहाल घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह सभी बदमाश ठक-ठक गैंग के सदस्य हैं। पकड़े गए बदमाश की लंबे समय से नोएडा पुलिस को तलाश थी। इस गैंग के सदस्यों के ऊपर एक दर्जन से भी ज्यादा मामले नोएडा और आसपास के इलाकों में दर्ज हैं।