नोएडाः लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 10 गिरफ्तार, 350 वाहनों का चालान

Edited By Ajay kumar,Updated: 25 May, 2020 11:14 AM

ten arrested for violating lockdown 350 vehicles invoiced

गौतमबुद्ध नगर में धारा 188 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रविवार को दस लोग गिरफ्तार किए गए, जबकि 350 वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने दो वाहनों को जब्त भी किया है।

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में धारा 188 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रविवार को दस लोग गिरफ्तार किए गए, जबकि 350 वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने दो वाहनों को जब्त भी किया है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 की वजह से जनपद में धारा 144 तथा लॉकडाउन लागू है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आज छह मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि 1180 वाहनों की जांच की गई। 350 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि दो वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है। उन्होंने बताया कि आकस्मिक सेवाओं से जुड़े 14 वाहनों को परमिट जारी किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!