Edited By Deepika Rajput,Updated: 23 May, 2018 02:15 PM
संगम नगरी इलाहाबाद में गर्मी का कहर सिर चढ़कर बोल रहा है। बीते 24 घंटों में यहां का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालात ये हैं कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को इलाहाबाद सबसे गर्म रहा है।...
इलाहाबादः संगम नगरी इलाहाबाद में गर्मी का कहर सिर चढ़कर बोल रहा है। बीते 24 घंटों में यहां का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालात ये हैं कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को इलाहाबाद सबसे गर्म रहा है। यहां 46 डिग्री का आंकड़ा पार होने की वजह से जनजीवन पूरी तरह बेहाल हो गया है। आसमान से बरस रही आग और उमस भरी गर्मी ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। सूरज के तीखे तेवर के चलते यहां सैकड़ों लोग हीट स्ट्रोक का शिकार होकर अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है और अगले एक हफ्ते में ही यह 50 डिग्री के आंकड़े को भी छू सकता है।