Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Apr, 2021 04:36 PM
बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को 24 एक वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज थाना क्षेत्र के...
बलिया: बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को 24 एक वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज थाना क्षेत्र के कुरेजी बाजार से तुफानी चौहान (24) को गिरफ्तार किया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में दिया है।
उन्होंने बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया किशोरी के साथ तुफानी चौहान ने 4 अप्रैल की शाम कथित रूप से बलात्कार किया था। घटना के समय किशोरी अपने खेत से गेंहू काटने के बाद अकेले साइकिल से घर जा रही थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तुफानी चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच कराई तथा उसका न्यायालय में कलमबंद बयान दर्ज करा दिया है।