Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Dec, 2018 04:52 PM
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक मनचले को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। जिसके चलते छात्राओं ने मनचले को कॉलेज में बंद कर जमकर पीटा। मनचला पिटाई से बचने के लिए छात्राओं से हाथ जोड़कर मांफी मांगने लग गया। इस दौरान किसी ने इसका वीडिया बना...
बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत में एक मनचले को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। जिसके चलते छात्राओं ने मनचले को कॉलेज में बंद कर जमकर पीटा। मनचला पिटाई से बचने के लिए छात्राओं से हाथ जोड़कर मांफी मांगने लग गया। इस दौरान किसी ने इसका वीडिया बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बता दें कि मामला कोतवाली बड़ौत इलाके के बड़का गांव का है। यहां धर्म सिंह सरस्वती बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ मनचले युवक आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। जिसकी वजह से छात्राओं का कॉलेज में आना जाना भी दूभर हुआ है। वहीं एक मनचला कॉलेज के अंदर घुस गया और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने लगा। तभी वहीं मौजूद छात्राओं ने उसे सबक सिखाने के लिए कॉलेज का दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने मनचले की जमकर पिटाई की। वहीं पिटाई से बचने के लिए मनचला हाथ जोड़कर माफी मांगने लग गया।
कॉलेज में हुई इस पूरी घटना की किसी छात्रा ने ही वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। ताकि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। वायरल वीडियो देखने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।