ताजनगरी आगरा में कुछ खास होगा क्रिसमस, जानिए वजह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Dec, 2017 12:08 PM

tajamani will be a special christmas in agra know the reason

ताजनगरी आगरा में क्रिसमस होली-डे और ताजमहल का दीदार करने आने वाले सैलानियों के लिए इस बार क्रिसमस कुछ खास होगा। इस बार सैलानियों को ताजनगरी के सितारा होटलों में क्रिसमस की जिंगल ...

आगराः ताजनगरी आगरा में क्रिसमस होली-डे और ताजमहल का दीदार करने आने वाले सैलानियों के लिए इस बार क्रिसमस कुछ खास होगा। इस बार सैलानियों को ताजनगरी के सितारा होटलों में क्रिसमस की जिंगल बेल, जिंगल बेल की गूंज सुनाई देगी।

बता दें कि होटलों में क्रिसमस की तैयारी शुरु हो गई है। कहीं लॉबी में क्रिसमस ट्री सजाए जा रहे है तो, कहीं पर जिंजर ब्रेड हाउस बनाया गया है। क्रिसमस के खास मौके पर होटलों में खास मैन्यु तैयार किया गया है। 24 दिसम्बर की शाम को कैरल सिंगिंग, डीजे पर धमाल और गाला डिनर होगा। वहीं 25 दिसम्बर को दोपहर में ब्रंच का मजा मिलेगा। इसमें होटल में रुके मेहमान तो शामिल होंगे ही, कुछ होटलों ने पैकेज भी लांच किए है।

इस क्रिसमस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। इसके लिए पौधों से ऊंचा क्रिसमस ट्री बनाया गया है। पूरे होटल को रेड और व्हाइट थीम पर डेकोरेशन की गई है। होटल में रेनडीयर्स, स्नोमैन आदि के स्टेच्यू लगाए गए है। वहीं इस बार मुख्य आकर्षण 6.5 फुट ऊंचा जिंजर ब्रेड हाउस है। जिसे 50 किलों चीनी और 500 अंडे और मिक्स्ड स्वीट स्पाइस पाउडरसे तैयार किया गया है। तो आप भी आईए और आनंद लीजिए ताजनगरी में अपनो के साथ इस क्रिसमस के त्यौहार का।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!