एक बार फिर खून से सरोबार हुई मशहूर काकादेव कोचिंग मंडी, संचालक को गोलियों से भूना

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 31 Oct, 2018 01:52 PM

tablets on coaching operator

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मशहूर काकादेव कोचिंग मंडी एक बार फिर खून से सरोबार हुई है। जहां कोचिंग संचालक अभिषेक को 2 अज्ञात हमलावरों ने दो गोलियां मार दी। जिसके चलते घायल अभिषेक को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही...

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर में मशहूर काकादेव कोचिंग मंडी एक बार फिर खून से सरोबार हुई है। जहां कोचिंग संचालक अभिषेक को 2 अज्ञात हमलावरों ने दो गोलियां मार दी। जिसके चलते घायल अभिषेक को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
PunjabKesari
मामला मशहूर काकादेव कोचिंग मंडी के एक अपार्टमेण्ट का है। यहां आईआईटी इण्टरेन्स एग्जाम्स के लिए फिजिक्स विषय की कोचिंग चलाने वाले अभिषेक बुधवार शाम अपने घर पहुंचकर गाड़ी से बाहर निकले ही थे। तभी उनका पीछा करके आ रहे बाइक सवार 2 हमलावरों ने उनपर गोलियां दागनी शुरू कर दी। एक गोली अभिषेक के सिर में लगी तो दूसरी शरीर में। खून से लथपथ होने के बावजूद भी अभिषेक हिम्मत करके घर के भीतर की ओर भागे। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए।

घायल अभिषेक के छात्रों ने ही उसे अस्पताल भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

इसी कोचिंग मण्डी में पहले व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता के चलते दो बड़े कोचिंग संचालकों की हत्या हो चुकी है और सभी संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ पुलिस कभी भी कोई सबूत नहीं जुटा सकी है। अभिषेक पर चलायी गई गोलियों के मामले में भी पुलिस व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता के पहलू पर भी छानबीन कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!