UP: सहारनपुर में मिली Swine Flu की संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Jan, 2019 10:21 AM

swine flu suspected patients in saharanpur

रामेश्वरम से लौटकर सहारनपुर आई एक महिला में स्वाइन फ्लू के लक्ष्ण पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जनपद की एक महिला कुछ दिनों पहले रामेश्वरम परिजनों के साथ गई थी। वहां से लौटी महिला को पहले सर्दी-जुकाम हुआ, इसके...

सहारनपुर: रामेश्वरम से लौटकर सहारनपुर आई एक महिला में स्वाइन फ्लू के लक्ष्ण पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जनपद की एक महिला कुछ दिनों पहले रामेश्वरम परिजनों के साथ गई थी। वहां से लौटी महिला को पहले सर्दी-जुकाम हुआ, इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती गई।

परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए। अस्पताल ने यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों को दी। स्वाइन फ्लू की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। महिला के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!