प्रियंका पर स्वतंत्र देव सिंह का हमला, कहा- लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा

Edited By Deepika Rajput,Updated: 20 Jul, 2019 03:45 PM

बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति दिखाने का ढोंग कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लाशों पर राजनीति...

लखनऊः बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति दिखाने का ढोंग कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रियंका वाड्रा की भेंट पीड़ित परिवारों से करा दी गई है। इसके बावजूद वह राजनीति कर रही हैं। यह कृत्य गरीबों की पीड़ा पर राजनीतिक रोटियां सेकने जैसा है और कांग्रेस को इससे परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेता यह चाहते हैं कि वहां का माहौल और बिगड़े। उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने सोनभद्र की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया और इस घटना के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना पर राज्य सरकार ने तत्काल तत्परता से कार्यवाही करते हुए दोषी अधिकारियों को निलम्बित किया और सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घायलों के समुचित इलाज के लिए डीएम को निर्देशित किया गया है। साथ ही प्रदेश सरकार ने मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों 50-50 हजार रुपये दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!