स्वतंत्र देव सिंह निर्विरोध बने BJP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- बूथ अध्यक्ष का जहां पसीना बहेगा वहां मेरा खून बहेगा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Jan, 2020 04:14 PM

swatantra dev singh became unopposed bjp state president said

पूर्व परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 19वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए है। उनके नाम का ऐलान शुक्रवार को चुनाव पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ था, इसलिए स्वतंत्र देव सिंह के नाम की...

लखनऊः पूर्व परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 19वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए है। उनके नाम का ऐलान शुक्रवार को चुनाव पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ था, इसलिए स्वतंत्र देव सिंह के नाम की घोषणा करता हूं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जुलाई माह में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की जगह योगी सरकार में परिवहन मंत्री रहे स्वतंत्र देव सिंह को यूपी का अध्यक्ष बनाया था।

बता दें कि गुरुवार दोपहर 2 बजे से शाम 4 तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन पत्र ही दाखिल हुआ था। जबकि ठीक 4 बजे समयावधि खत्म होने के बाद मंगल पांडेय ने औपचारिकता पूरी की।

प्रदेश अध्यक्ष होने के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि सोनिया बीजेपी को आतंकवादी संगठन कहती हैं। उन्होंने इसपर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यह पवित्र संगठन है। वहीं पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष त्याग और तपस्या का पद हैं। सुख का पद नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी देवतुल्य कार्यकर्त्ताओं की पार्टी है। यह वंशवाद की पार्टी नहीं है। जहां वंशवाद होता है वहीं जातिवाद होता है। जहां जातिवाद होता है वहीं क्षेत्रवाद होता है। सिंह ने कहा कि संघ एक ऐसा है संगठन है जहां से ऋषि मुनि निकलते हैं। बूथ अध्यक्ष का जहां पसीना बहेगा तो वहां मेरा खून बहेगा।









 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!