स्वतंत्र देव सिंह के पास संगठन स्तर पर काम करने का अच्छा अनुभव

Edited By Deepika Rajput,Updated: 17 Jul, 2019 09:44 AM

swatantra dev singh appointed as president of up bjp

संगठन की समझ, ईमानदारी, मेहनत से काम करने की अपनी शैली और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कला में माहिर स्वतंत्र देव सिंह के हाथ बीजेपी ने देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश की...

लखनऊः संगठन की समझ, ईमानदारी, मेहनत से काम करने की अपनी शैली और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कला में माहिर स्वतंत्र देव सिंह के हाथ बीजेपी ने देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में परिवहन मंत्री हैं।
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश के नए बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त हुए स्वतंत्र देव हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के प्रभारी थे। विधानसभा चुनाव में हालांकि बीजेपी को मध्य प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन पार्टी ने लोकसभा की 29 में से 28 सीटें जीतीं। सिंह की पहली परीक्षा उत्तर प्रदेश की 12 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में होगी, जिसमें पार्टी को जीत दिलाना उनके लिए चुनौती होगी। मूल रूप से मिर्जापुर जिले के रहने वाले सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इसके बाद वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए।
PunjabKesari
उन्हें 1996 में युवा मोर्चा का महामंत्री और 2001 में युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। पार्टी ने उन्हें युवा मोर्चा से मुख्य धारा में लाते हुए वर्ष 2004 में उत्तर प्रदेश बीजेपी का महामंत्री बना दिया। उन्होंने महेंद्रनाथ पांडेय से प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभाली है। पांडेय अब केंद्र में मंत्री बन चुके हैं और बीजेपी की 'एक व्यक्ति एक पद' की नीति के तहत उनकी जगह सिंह को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सिंह को अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने एक बार फिर पूर्वांचल को साधने की दिशा में कदम उठाया है।
PunjabKesari
सिंह को उत्तर प्रदेश के कुर्मी नेताओं में प्रमुख माना जाता है और उन्हें संगठन स्तर पर काम करने का अच्छा अनुभव है। बीजेपी ने 2012 के विधानसभा चुनाव में सिंह को उरई की कालपी सीट से चुनाव लड़ाया, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पडा। सिंह ने 2014 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों में प्रमुख रणनीतिकार के तौर पर काम किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!