Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 May, 2018 02:26 PM
कर्नाटक में भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार से उत्साहित बलिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अर्थी राहुल के कंधे से गुजरेगी और वह उसे मुखाग्नि देंगे।
बलियाः कर्नाटक में भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार से उत्साहित बलिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अर्थी राहुल के कंधे से गुजरेगी और वह उसे मुखाग्नि देंगे।
सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी राजनीतिक दृष्टि से मरे हुए हैं। उनके पास ना ज्ञान है, ना ईमान और ना ही चरित्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का चरित्र है और राहुल नेहरु परिवार का चित्र है। जहां चरित्र और चित्र की लड़ाई होगी, वहां चरित्र ही जीतेगा। चित्र को टांगा जा सकता है, लेकिन चरित्र बोलता है। चरित्र प्रेरक बनता है। इसलिए राहुल का चित्र हवा में उड़ जाएगा। चरित्र के नीचे पूरी दुनिया होगी।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की हार की अर्थी राहुल के कंधे से गुजरेगी। राहुल कांग्रेस को मुखाग्नि देंगे। इसी के साथ भारत भूमि से कांग्रेस समाप्त हो जाएगी और मां बेटे उसी दिन हवाई जहाज पकड़कर इटली चले जाएंगे।