Edited By Ruby,Updated: 12 Apr, 2019 06:01 PM
एटा(उप्र): सुरक्षा गार्ड ने सुपरवाइजर को कथित रूप से बैठने के लिए कुर्सी नहीं दी तो गुस्साये सुपरवाइजर ने गार्ड की ही बंदूक से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मामला शुक्रवार सुबह मलावन थानाक्षेत्र में निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना बिजली घर का है।...
एटा(उप्र): सुरक्षा गार्ड ने सुपरवाइजर को कथित रूप से बैठने के लिए कुर्सी नहीं दी तो गुस्साये सुपरवाइजर ने गार्ड की ही बंदूक से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मामला शुक्रवार सुबह मलावन थानाक्षेत्र में निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना बिजली घर का है। आरोपी सुपरवाइजर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि थाना मलावन क्षेत्र में निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट पर आज सुबह 4 बजे सुरक्षा गार्ड अशोक कुमार (45) की ड्यूटी थी। उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर अंशुल अवस्थी सुबह ड्यूटी चेक करने आया। अशोक ने उसे बैठने के लिए कुर्सी नहीं दी तो वह तमतमा गया। कुमार ने बताया कि गुस्साये सुपरवाइजर ने सुरक्षा गार्ड से उसी की बंदूक छीनकर गोली मारकर हत्या कर दी। अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।