Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 15 Aug, 2020 02:46 PM
मनचलों के स्टंट की वजह से अपनी जान गंवाने वाली टॉपर व होनहार छात्रा सुदीक्षा मिश्रा प्रकरण में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुलंदशहर पुलिस ने मौत के...
बुलंदशहरः मनचलों के स्टंट की वजह से अपनी जान गंवाने वाली टॉपर व होनहार छात्रा सुदीक्षा मिश्रा प्रकरण में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुलंदशहर पुलिस ने मौत के मुख्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस प्रकरण के कुल 5 दिनों के बाद सफलता मिली है।
बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है, जिससे हादसा हुआ था। एसएसपी जल्द बुलंदशहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान सुदीक्षा भाटी के परिजनों से कराई गई है। इसके लिए सुदीक्षा के पिता और भाई शुक्रवार को बुलंदशहर आए हुए थे। इसके बाद पुलिस की एक टीम सुदीक्षा के परिजनों को लेकर जांच करने के लिए जहांगीराबाद क्षेत्र की तरफ भी गई थी।