अचानक सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा हुआ स्थगित, कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए मायूस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 11:59 AM

suddenly sonia gandhi s visit to rae bareli was suspended

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी 24 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आने वाली थी। यहां उनका जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में शामिल होने के बाद भुएमऊ गेस्ट हाउस में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण...

रायबरेलीः कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी 24 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आने वाली थी। यहां उनका जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में शामिल होने के बाद भुएमऊ गेस्ट हाउस में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने का कार्यक्रम था। लेकिन इसी बीच सोनिया गांधी का एक दिवसीय दौरा स्थगित हो गया। 

ना आने का बताया कारण 
जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल ने बताया कि देर रात दिल्ली से फ़ोन आया। सांसद कल नहीं आ रही। पार्टी के जिम्मेदारों ने जब यह बताया कि सांसद का स्वास्थ्य बहुत दौड़भाग की इजाजत अब नहीं देता है, तब जाकर तसल्ली हुई। बता दें कि सोनिया वर्ष 2016-17 में सांसद बैठक में आईं थीं।

स्थानीय कांग्रेस नेता कुछ नहीं बता सके
गांधी परिवार रायबरेली को अपना घर बताता रहा है। वे यहां करीब पौने दो साल बाद आने वाली थीं। कांग्रेस का गढ़ माना जाने वाला रायबरेली अपनी सांसद का बेसब्री से इंतजार कर रहा है क्योंकि अपने संसदीय कार्यकाल में सोनिया यहां के लोगों से रूबरू होने अक्सर आती थीं। अपने निर्वाचन क्षेत्र के घर-घर जाकर कुशलक्षेम पूछती रही हैं। इस बार लंबी अवधि बीत गई और वे नहीं आईं। यद्यपि इस दौरान रायबरेली कई बड़े हादसों से सिहर भी उठा। एनटीपीसी हादसे के दूसरे दिन शोक जताने राहुल गांधी आए भी। वहां लोगों की निगाहें सोनिया को तलाशती रहीं। सांसद सोनिया गांधी का शनिवार दौरा स्थगित होने के बारे में स्थानीय कांग्रेस नेता कुछ नहीं बता सके।

ये था कार्यक्रम
शनिवार को सुबह 10 बजे सोनिया गांधी फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचने वाली थीं। यहां से वह जिला सतर्कता की बैठक में शामिल होने वाली थीं। सोनिया गांधी कई विकास कार्यों कर सांसद निधि लोकार्पण व शिलान्यास करने वाली थीं। शाम को 4:30 बजे फुरसतगंज हवाई अड्डे से सोनिया दिल्ली रवाना होने वाली थीं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!