Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Aug, 2018 11:52 AM
उत्तर प्रदेश के बदायूं में अचानक एक दीवार भराभराकर गिर गई। इसके मलबे के नीचे दबकर 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती करा...
बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं में अचानक एक दीवार भराभराकर गिर गई। इसके मलबे के नीचे दबकर 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां कई लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मामला सहसवान थाना क्षेत्र के मोइउद्दीनपुर का है। यहां अचानक एक दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबने से लगभग 18 लोग घायल हो गए। इनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की बदायूं जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें अभी भी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।