अयोध्या में ऐसा भव्य राम मंदिर बने कि दुनिया देखे: कल्याण सिंह

Edited By Ajay kumar,Updated: 11 Nov, 2019 03:35 PM

such a grand ram temple should be built in ayodhy to see the world kalyan

​​​​​​​पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने राम मंदिर-बाबरी मस्जिद पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 500 साल पुराना मामला सुलझाया है। देश के सभी वर्गों ने फैसले का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या...

लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने राम मंदिर-बाबरी मस्जिद पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 500 साल पुराना मामला सुलझाया है। देश के सभी वर्गों ने फैसले का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में ऐसा भव्य राम मंदिर बनना चाहिए जिसे दुनिया देखने आए।

कल्याण सिंह ने कहा कि हम राम मंदिर पर राजनीति नहीं करते हैं। सभी को फैसले का सम्मान करना चाहिए। मंदिर बनने के साथ ही अयोध्या का संपूर्ण विकास होना चाहिए। वहीं, मस्जिद को 5 एकड़ जमीन देने पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने न्याय और कानून का पालन किया है। साथ ही समाज की एकता व अखंडता का भी ध्यान रखा है। 9 नवंबर 2019 का दिन बेहद खास है। इस दिन राम मंदिर पर ऐतिहासिक फैसला आया, जिसका हर किसी को लंबे समय से इंतजार था। यह फैसला समावेशी है और सर्व सम्मति से लिया गया है। अब 3 महीने में मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनेगा। राम की नगरी का संपूर्ण विकास होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है कि रामनगरी का अद्भुत विकास होगा। मैं अयोध्या जाना चाहता हूं पर समय व तारीख तय नहीं है। मुझ पर सीबीआई कोर्ट में केस चल रहा है। उस पर निर्णय आना बाकी है। हम मंदिर निर्माण को राजनीति से नहीं जोड़ते हैं। अयोध्या मामले पर निर्णय आना सबकी जीत है। इसे किसी एक पक्ष की जीत या हार के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!