UP उपचुनाव में बढ़ी सुभासपा और सपा गठबंधन की संभावना

Edited By Deepika Rajput,Updated: 24 Aug, 2019 01:05 PM

subhaspa and sp alliance likely increased in byelections

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की पूर्व सहयोगी-सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन करने की संभावना बढ़ गई है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में बीजेपी की पूर्व सहयोगी-सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन करने की संभावना बढ़ गई है।

दरअसल, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपचुनावों के दौरान राज्य में एक नए राजनीतिक गठबंधन की संभावना के बारे में बात की। सपा सूत्रों ने बताया कि सुभासपा ने 13 सीटों में से पूर्वी उत्तर प्रदेश की 3 सीटें देने की मांग की है। हालांकि, सपा ने गठबंधन के लिए अभी अपना समर्थन देने का ऐलान नहीं किया है।

बीजेपी और प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार बयान देने वाले ओमप्रकाश राजभर को लोकसभा चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद से पहली बार ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश में 13 विधानसभा सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव के बीच लंबी वार्ता के बाद कयास लगाया जा रहा है कि दोनों पार्टी उपचुनाव में गठबंधन कर सकती हैं। इनके बीच भेंट के दौरान काफी देर तक समाजवादी पार्टी कार्यालय में हलचल रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!